---Advertisement---

‘वैंपायर’ बनने का दावा! 15 साल से खून पी रही महिला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

दुनिया भर में लोगों की अलग-अलग आदतें देखने को मिलती हैं, लेकिन एक महिला की अजीब लत ने सोशल मीडिया और टीवी दर्शकों को हैरान कर दिया है। 29 वर्षीय मिशेल नाम की महिला ने खुलासा किया है कि उसे पिछले 15 वर्षों से खून पीने की लत है। मिशेल पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं और उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘माई स्ट्रेंज एडिक्शन’ में अपनी इस अनोखी आदत के बारे में खुलकर बात की।

मिशेल का दावा है कि वह रोजाना लगभग एक लीटर खून पीती हैं और इसके बिना खुद को सामान्य महसूस नहीं करतीं। उनके मुताबिक खून पीना उनके लिए पानी जितना जरूरी हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस आदत ने उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद की और अब यह उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है।

महिला ने बताया कि वह अपने फ्रिज में खून की बोतलें स्टॉक करके रखती हैं और सुबह उठते ही खून पीकर दिन की शुरुआत करती हैं। अगर उन्हें खून न मिले तो वह बेचैन और चिड़चिड़ी हो जाती हैं। मिशेल ने खुलासा किया कि उनकी यह आदत तब शुरू हुई जब उन्होंने गलती से अपने खून का स्वाद चखा। इसके बाद उन्होंने जानवरों का खून पीना शुरू किया। उन्हें खासतौर पर गाय और सूअर का खून पसंद है।

मिशेल ने यह भी बताया कि वह कई बार खून को कॉफी में मिलाकर पीती हैं। उनके अनुसार वह हर महीने लगभग 3.78 लीटर सूअर का खून इस्तेमाल करती हैं। समय के साथ उनकी यह लत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने इंसानी खून पीना भी शुरू कर दिया। शो में उन्होंने कहा कि उनके कुछ दोस्त स्वेच्छा से उन्हें अपना खून देते हैं।

हालांकि डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस आदत को बेहद खतरनाक बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक मात्रा में खून पीने से शरीर में आयरन की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ सकती है, जिससे लीवर, हृदय और अन्य अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। संक्रमण और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

मिशेल खुद को ‘वैंपायर’ कहलाना पसंद करती हैं, हालांकि वह पूरी तरह खुद को वैंपायर नहीं मानतीं।

 

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---