---Advertisement---

‘राजीव गांधी ने बदला भारत का भविष्य’ — श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

 देहरादून। Rajiv Gandhi के शहादत दिवस पर Indian National Congress द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान “राजीव गांधी अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में सूचना क्रांति की नींव रखी और देश को आधुनिक तकनीक तथा विकास की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने और लोकतंत्र को मजबूत करने में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि आज भारत जिस डिजिटल और तकनीकी प्रगति की ओर बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने ही रखी थी।

नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने कहा कि पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए संविधान में 73वें और 74वें संशोधन ऐतिहासिक कदम थे। उन्होंने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उनके सपनों का भारत आज नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

वहीं Harak Singh Rawat ने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना क्रांति के साथ महिलाओं और युवाओं को भी देश के विकास में भागीदारी का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के दूरदर्शी फैसलों का लाभ आज देश को मिल रहा है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी की नीतियां आज भी देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---