देहरादून। The Asian School में आयोजित 12वीं अखिल भारतीय अंतर-विद्यालयी ‘एशियन चैलेंज’ बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन शानदार मुकाबलों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दि एशियन स्कूल के डायरेक्टर-प्रधानाचार्य Anant Vijay Datt Thapliyal उपस्थित रहे। वहीं भारत के पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी Anoop Mukkanniyil और उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव Mandeep Grewal की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में दि एशियन स्कूल (TAS-A) ने न्यू पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ को 73-56 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में The Doon School ने विनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी को 58-47 से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया।
फाइनल मुकाबला दि एशियन स्कूल और दून स्कूल के बीच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में दून स्कूल ने 78-75 के करीबी स्कोर से मुकाबला जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के दौरान खिलाड़ियों की तेज रणनीति और टीम समन्वय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
व्यक्तिगत प्रदर्शन में सेवांग ग्यात्सो को ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर’ चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभय वर्मा को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP)’ सम्मान से नवाजा गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अनंत विजय दत्त थपलियाल ने विजेता और प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।








