---Advertisement---

सुरेश पी अग्रवाल के सुझाव पर बड़ा कदम, अब देशभर के एयरपोर्ट पर मिलेगा निःशुल्क पुस्तकालय

रांची। देश के हवाई अड्डों पर यात्रियों को अब इंतजार के दौरान किताबें पढ़ने की सुविधा मिलने जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से देशभर के एयरपोर्ट्स पर “फ़्लाईबरेरी” परियोजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत यात्रियों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के प्रतीक्षा समय को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बनाना है।

इसी महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत आगामी 20 मई को रांची हवाई अड्डे पर फ़्लाईबरेरी का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu द्वारा किया जाएगा। इस पहल को लेकर शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष Suresh P Agarwal ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री को बधाई दी है।

सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 29 अगस्त 2025 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को ईमेल भेजकर यह सुझाव दिया था कि देश के हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए निःशुल्क पुस्तकालय की व्यवस्था की जानी चाहिए। उनका मानना था कि फ्लाइट का इंतजार करने वाले यात्री इस दौरान पुस्तकों का अध्ययन कर अपने समय का सकारात्मक उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा इस सुझाव को अमल में लाना सराहनीय कदम है। इससे न केवल पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यात्रियों को मानसिक रूप से भी सकारात्मक अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

देशभर के एयरपोर्ट्स पर फ़्लाईबरेरी शुरू होने से यात्रियों को अब यात्रा के दौरान ज्ञान और मनोरंजन दोनों का लाभ मिल सकेगा। यह पहल भारतीय हवाई अड्डों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

 

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---