---Advertisement---

चितरपुर कॉलेज में बनी आधुनिक मॉडल लाइब्रेरी—जानें सांसद ने क्या कहा?

चितरपुर। चितरपुर महाविद्यालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीसीएल रजरप्पा के **सीएसआर मद** से निर्मित *बियोंड बुक्स मॉडल लाइब्रेरी* का भव्य उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी का उद्घाटन हजारीबाग के सांसद **मनीष जायसवाल** ने अपने कर कमलों से किया। इस दौरान सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक **राजीव सिंह**, सीसीएल के सहायक प्रबंधक (सीएसआर वित्त) **आशीष झा**, सांसद प्रतिनिधि **राजीव जायसवाल** और शिक्षाविद् **डॉ. राजेंद्र कुमार** सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्या **डॉ. संज्ञा** ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उद्घाटन के पश्चात महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा शिक्षा संस्थानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाविद्यालय भविष्य में क्षेत्र के लिए एक **मील का पत्थर** साबित होगा। साथ ही उन्होंने इस सराहनीय सहयोग के लिए सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कहा कि छात्रों के हित में सीसीएल लगातार विकासात्मक कार्यों में सहयोग करता रहा है और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. उत्तम कुमार ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

Related Post