---Advertisement---

उत्तरकाशी की बेटी ने रचा इतिहास, DSP बनकर बढ़ाया जिले का मान

 उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र और पूरे उत्तरकाशी जनपद के लिए गर्व का क्षण है। जिले की प्रतिभाशाली बेटी प्रकृति नेगी का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) पद पर हुआ है।

प्रकृति नेगी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके चयन को युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तरकाशी का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है।

प्रकृति नेगी की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम आज इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

Related Post