Skip to content
  • #Trending
  • India
  • World
  • Jharkhand
  • Uttarakhand
  • Sports
  • More News
  • #Trending
  • India
  • World
  • Jharkhand
  • Uttarakhand
  • Sports
  • More News
  • Home
  • India
  • World
  • State
    • Jharkhand
    • Uttarakhand
  • Sports
  • More News
  • Home
  • India
  • World
  • State
    • Jharkhand
    • Uttarakhand
  • Sports
  • More News

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर छाया ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जलवा, फाउंडर बोले- मेरा इंस्टाग्राम हैक कर लिया गया

  • Picture of Newsdoon Editor By Newsdoon Editor
  • — May 23, 2026
  • - 1:51 pm
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Join Our WhatsApp Group

सोशल media पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार चर्चा का कारण पार्टी की लोकप्रियता नहीं, बल्कि इसके फाउंडर अभिजीत दीपके का पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वे अपने निजी इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

दीपके के अनुसार, उन्होंने अकाउंट रिकवर करने के लिए मेटा की ऑफिशियल प्रक्रिया का कई बार इस्तेमाल किया, लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच उनके बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट को भी कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। हालांकि बाद में वह अकाउंट दोबारा चालू कर दिया गया।

दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम अकाउंट इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। शुरुआत के कुछ ही दिनों में इस अकाउंट ने करोड़ों फॉलोअर्स जुटाकर सभी को हैरान कर दिया। शनिवार तक पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.17 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। खास बात यह है कि अकाउंट शुरू होने के चौथे दिन ही इसने फॉलोअर्स के मामले में भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स को पीछे छोड़ दिया था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस अकाउंट से अब तक केवल 75 पोस्ट ही किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अभिजीत दीपके के वीडियो और उनके द्वारा शेयर या रिपोस्ट किए गए कंटेंट पर लाखों व्यूज आ रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। कई लोग इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को डिजिटल ट्रेंड बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सोशल मीडिया की नई सनसनी मान रहे हैं। इसी बीच फाउंडर के अकाउंट हैक होने का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram
WhatsApp

Related Post

“हिंदी पत्रकारिता ने देश की आत्मा को जगाया और विचारों को आज़ादी दी”: ज्योतिरादित्य सिंधिया

May 31, 2026 10:41 am

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: डॉ. निशंक ने बताया विकसित भारत के निर्माण में मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

May 31, 2026 8:41 am

रामगढ़ में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई, पटेल चौक पर चला विशेष अभियान

May 30, 2026 11:12 pm

30वें स्थापना दिवस पर संथाल समाज का शक्ति प्रदर्शन, एकता और अधिकारों का गूंजा संकल्प

May 30, 2026 11:08 pm

मंडा पूजा महोत्सव का आगाज, क्या इस बार छऊ नृत्य बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण?

May 30, 2026 11:05 pm

वीकेंड पर मसूरी हुई फुल पैक! 5 किमी लंबे जाम में घंटों फंसे हजारों पर्यटक

May 30, 2026 10:59 pm

LATEST Post

“हिंदी पत्रकारिता ने देश की आत्मा को जगाया और विचारों को आज़ादी दी”: ज्योतिरादित्य सिंधिया

May 31, 2026 10:41 am

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: डॉ. निशंक ने बताया विकसित भारत के निर्माण में मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

May 31, 2026 8:41 am

रामगढ़ में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई, पटेल चौक पर चला विशेष अभियान

May 30, 2026 11:12 pm

30वें स्थापना दिवस पर संथाल समाज का शक्ति प्रदर्शन, एकता और अधिकारों का गूंजा संकल्प

May 30, 2026 11:08 pm

मंडा पूजा महोत्सव का आगाज, क्या इस बार छऊ नृत्य बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण?

May 30, 2026 11:05 pm

वीकेंड पर मसूरी हुई फुल पैक! 5 किमी लंबे जाम में घंटों फंसे हजारों पर्यटक

May 30, 2026 10:59 pm

उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब स्कूल से ही मिलेगी तकनीकी शिक्षा और रोजगार की राह

May 30, 2026 10:52 pm

---Advertisement---

Subah Suchana

सुबह सूचना- आपके उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ की सबसे भरोसेमंद आवाज़ है। RNI पंजीकृत (UAHIN/25/A3403) डेली हिंदी न्यूज़पेपर के रूप में, हम प्रतिदिन ताज़ा हिंदी न्यूज़ उत्तराखंड और हिंदी न्यूज़ झारखंड से आपको जोड़ते हैं।

Facebook X-twitter Youtube Whatsapp Telegram

Links

  • Home
  • News
  • YouTube
  • WhatsApp

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Google AdSense
  • Terms & Condition

©2025 News Doon | All rights reserved 

Design by Launching Press

Home

Web Stories

News

WhatsApp