रामगढ़। Vinoba Bhave University से मान्यता प्राप्त Dr. S. Radhakrishnan Teacher Training College, सुकरीगढ़ा, लारी, रामगढ़ में शनिवार को संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय की नियमित कक्षाओं के संचालन हेतु सहायक प्राध्यापक पद के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
इंटरव्यू बोर्ड में कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रितेश कुमार, सचिव डॉ. संजय प्रभाकर, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बलवंती मिंज, डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय तथा डॉ. संज्ञा प्रसाद शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के रूप में प्रो. मनोज कुमार, डॉ. एस.एस. पांडे, डॉ. एस.पी. पांडेय, प्रो. आलोक कुमार, श्री विश्वेश्वर रविदास एवं प्रो. अनूप कुमार महतो ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, विषय ज्ञान, शिक्षण क्षमता एवं अनुभव का मूल्यांकन किया गया। विभिन्न जिलों से पहुंचे उम्मीदवारों ने उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित रखी गई, ताकि योग्य एवं प्रतिभाशाली शिक्षकों का चयन किया जा सके।
महाविद्यालय परिवार ने इंटरव्यू में शामिल सभी अभ्यर्थियों एवं विषय विशेषज्ञों के योगदान की सराहना की। संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि योग्य शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक माहौल देखने को मिला और शिक्षकों तथा विशेषज्ञों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई। संस्थान ने भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।








