---Advertisement---

सविता कपूर ने कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

देहरादून। सविता कपूर ने मंगलवार को वार्ड 41 इंदिरा पुरम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

बैठक में कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 24 घंटे सातों दिन समाज और क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता है।

उन्होंने बताया कि हरिपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। आगामी भाजपा कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, सफाई और अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

सविता कपूर ने भरोसा दिलाया कि जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी जा रही है और जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक सतीश साहनी, बूथ अध्यक्ष अमरनाथ और मोनिका वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---