Dehradun में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 5.5 लाख रुपये कीमत की 17.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को देहरादून-पौंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ऑल्टो कार संख्या यूके-07-बीटी-3409 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन चालक दिलशाद उर्फ शानू के पास से 7.48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








