---Advertisement---

धामी सरकार ने खोला विकास का खजाना, कई योजनाओं के लिए 135 करोड़ मंजूर

देहरादून। Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 135 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग तय मानकों के अनुसार पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि जनहित की योजनाओं का लाभ लोगों तक तेजी से पहुंच सके।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में निर्माणाधीन पर्वतीय विकास भवन के शेष कार्यों के लिए 79.87 लाख रुपये तथा खटीमा स्थित शहीद स्थल पर शेड निर्माण के लिए 20.41 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र के ग्राम विराड़ में नाग देवता मंदिर के नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 49.86 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा देवप्रयाग क्षेत्र में स्थित सूर्य देवी मंदिर पलेठी बनगढ़ के सौंदर्यीकरण हेतु 98.59 लाख रुपये तथा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के दांतू गांव में ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 35 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने Dr. R. S. Tolia Uttarakhand Academy of Administration के निर्वतन व्यय के लिए 2.75 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति भी प्रदान की है। वहीं Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission के खर्चों के लिए 7.57 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

पुलिस विभाग के विभिन्न अधिष्ठानों के लिए 35.74 करोड़ रुपये और होमगार्ड्स विभाग के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही आरटीई अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 84.89 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी करने की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के मोलन-खण्डाह-भिंताई मोटर मार्ग का नाम शहीद कमल सिंह नेगी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---