---Advertisement---

सीसीएल रजरप्पा में ‘Mission CIL@2026’ सेमिनार, भ्रष्टाचार खत्म करने को लिया बड़ा संकल्प

रामगढ़ जिले के सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में बुधवार को “Mission CIL@2026: Reform-Transform-Perform-Inform” विषय पर भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही, सतर्कता जागरूकता और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाना था। इस महत्वपूर्ण आयोजन में कोल इंडिया लिमिटेड और सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

सेमिनार के मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार त्रिपाठी थे। कार्यक्रम में पंकज कुमार, संजय झा तथा रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारीबाग, अरगड्डा, कुजू, बरकासायाल और सीआरएस बरकाकाना क्षेत्रों के अधिकारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जहां शॉल, पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद “एक पेड़ सतर्कता के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। सेमिनार में करीब 150 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठन को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

अपने संबोधन में ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा, “Vigilance is by you, for you and with you।” उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर कर्मचारी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार उन्मूलन और सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही Mission CIL@2026 के तहत Reform, Transform, Perform और Inform के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर रजरप्पा क्षेत्र के नवीनीकृत ICCC कंट्रोल रूम का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन में नैतिक मूल्यों और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---