---Advertisement---

JEE Main 2026 में देहरादून का जलवा, प्रक्षल जैन ने 99.86 पर्सेंटाइल से मारी बाज़ी

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के परिणामों में देहरादून के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) देहरादून के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट रिजल्ट देकर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है।

सेशन-2 के परिणामों में प्रक्षल जैन ने 99.86 पर्सेंटाइल हासिल कर देहरादून के टॉप स्कोरर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2353 हासिल कर अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया। उनके इस प्रदर्शन से न केवल परिवार बल्कि संस्थान भी गौरवान्वित हुआ है।

प्रक्षल जैन के अलावा कई अन्य छात्रों ने भी 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए। इनमें वेदांत सिंह रौतेला (99.81 पर्सेंटाइल), वेदांश बहुगुणा (99.68 पर्सेंटाइल), अरुणाभ निधि शर्मा (99.60 पर्सेंटाइल), आयुष्मान मिश्रा (99.57 पर्सेंटाइल) और अंशुल शर्मा (99.51 पर्सेंटाइल) प्रमुख रहे। इन छात्रों ने अपनी मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन के दम पर प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता हासिल की।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टीट्यूट देहरादून के कुल 12 छात्रों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि संस्थान की मजबूत अकादमिक रणनीति और छात्रों की निरंतर मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।

संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही यह विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

 

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---