---Advertisement---

देहरादून की बेटियों का जलवा, नेशनल स्विमिंग में जीते तीन पदक

देहरादून की युवा तैराकों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की छात्राएं इरा रावत और मनस्वी पंवार ने अहमदाबाद में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया स्विमिंग नेशनल लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक अपने नाम किए।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 अप्रैल 2026 तक वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसमें देशभर से 80 से अधिक प्रतिभाशाली तैराकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इरा रावत ने अंडर-15 आयु वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं मनस्वी पंवार ने अंडर-18 वर्ग में अपनी बेहतरीन तैराकी का प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।

स्कूल प्रबंधन और परिजनों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ये युवा तैराक प्रदेश और देश के लिए नई उम्मीदें लेकर आई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---