---Advertisement---

पंचायती राज दिवस पर बड़ा संदेश—गांव-गांव तक पहुंच रहा विका

देहरादून। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 के अवसर पर देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया।मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था हमारे देश की सबसे पुरानी एवं सबसे सशक्त व्यवस्था है। इसी व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण स्तर से समाज में सकारात्मक बदलाव की भावना जागृत होती है और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक देश के समग्र विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होती है।

 

उन्होंने कहा कि जिस देश की पंचायतें जितनी अधिक सशक्त होती हैं, वह देश उतना ही मजबूत और समृद्ध बनता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न ऐतिहासिक पहलों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---