---Advertisement---

सर्राफा कारोबारी से लूट के बाद फरार थे शातिर, फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में खुला राज

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में थाना शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान नोएडा के तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 19 लाख रुपये नकद, अवैध असलाह और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों ने हाल ही में एक सर्राफा कारोबारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उससे आभूषण और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि तीनों को दबोच लिया गया। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

 

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---