सिरका क्षेत्र के गिद्दी क ग्राम पंचायत स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर झोपड़ी मैन गेट में मंदिर समिति गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और मंदिर के सुचारु संचालन एवं विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि शंकर चौहान ने की।
बैठक की शुरुआत मंदिर समिति गठन के उद्देश्य और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा के साथ हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से नई समिति का गठन करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अजय कुमार को सौंपी। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सूरज कुमार सिंह का चयन किया गया।
समिति में सचिव पद पर भिखु करमाली, सहसचिव के रूप में गणेश राम, कोषाध्यक्ष पद पर रंजीत कुमार गुप्ता और उपकोषाध्यक्ष के रूप में सूरज मुंडा को चुना गया। संगठन सचिव की जिम्मेदारी राजू केसरी को दी गई। बैठक में मंदिर की व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए संरक्षक और निगरानी समिति का भी गठन किया गया।
संरक्षक के रूप में अरुण कुमार सिंह तथा उपसंरक्षक के रूप में हीरालाल गंझु का चयन किया गया। वहीं निगरानी समिति में सुरेश प्रसाद गुप्ता, मुकेश केसरी, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद करमाली और आशीष केसरी को शामिल किया गया।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के विकास, धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मंदिर के विकास और धार्मिक वातावरण को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सनोज सिंह, अर्जुन साव, चंदू पंडित, रोहित कुमार, विक्रांत कुमार, रमेश राम, रामप्रसाद यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।








