---Advertisement---

देहरादून में अवैध शराब का बड़ा भंडाफोड़, घर से मिली भारी मात्रा में कच्ची शराब

देहरादून। आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान एक महिला समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त Prerna Bisht के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने विकासनगर क्षेत्र के शाहपुर धर्मावाला में एक घर पर दबिश दी। यहां से आरोपी सरोज को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से करीब 20 लीटर कच्ची शराब और लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया गया।

इसके बाद टीम ने बालावाला क्षेत्र के मामचंद चौक में एक अन्य घर की तलाशी ली। यहां से आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विभिन्न ब्रांड की बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें माल्टा टेट्रा पैक, रॉयल स्टैग, एमसीडी नंबर 1 और आईबी व्हिस्की के पव्वे शामिल हैं। इसके अलावा 500 मिलीलीटर की बीयर केन भी जब्त की गईं।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियां नजर आएं, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। विभाग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है, जिससे इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---