---Advertisement---

कृषि विभाग की समीक्षा में मंत्री सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को योजनाओं का पूरा लाभ समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जमीनी स्तर पर उनकी प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---