---Advertisement---

जुबीन गर्ग मौत मामला: चचेरे भाई डीएसपी संदीपन गर्ग की गिरफ्तारी से नया मोड़, SIT को 7 दिन की हिरासत

गुवाहाटी। असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने उनके चचेरे भाई और असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। बाद में अदालत ने संदीपन को 7 दिनों के लिये SIT की हिरासत में दे दिया। ये गिरफ्तारी संदीपन से एसआईटी की पूछताछ के बाद हुई है। संदीपन घटना के समय सिंगापुर में जुबीन के साथ थे। यह इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है।
विगत 19 सितंबर को सिंगापुर में ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के लिये गये जुबीन की यॉट पार्टी के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम और गवाहों के बयानों से हत्या का शक गहराता गया।
जुबीन की पत्नी गरिमा ने मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा पर जहर देने का आरोप लगाया है।

सीआईडी के स्पेशल डीजीपी एमपी गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी ने तेजी से जांच कार्रवाई की है। इस मामले में सिद्धार्थ शर्मा (मैनेजर), श्यामकानु महंत (आयोजक), शेखर ज्योति गोस्वामी (बैंडमेट), अमृतप्रभा महंत (को-सिंगर), और अब संदीपन गर्ग संहित कुल 5 लोग पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।

नया खुलासा: शेखर ने दावा किया कि जुबीन को शराब में जहर मिलाया गया; संदीपन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

Related Post