---Advertisement---

केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा 2026: डोली रवाना, कब खुलेंगे कपाट? जानें पूरी तैयारी

Dehradun। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष Hemant Dwivedi ने बताया कि Kedarnath Temple और Badrinath Temple के कपाट खोलने की सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली Omkareshwar Temple Ukhimath से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। डोली यात्रा 19 अप्रैल को फाटा, 20 अप्रैल को गौरीकुंड और 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे।

बीकेटीसी के अनुसार, अभी तक करीब 18 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से सवा छह लाख केदारनाथ और करीब साढ़े पांच लाख बदरीनाथ धाम के लिए हैं। इससे इस वर्ष यात्रा में भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है।

अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशों के तहत यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, आवास, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।

इसके साथ ही यात्रा के दौरान सख्त नियम भी लागू किए गए हैं। मंदिर के 70 मीटर दायरे में वीडियो और फोटोग्राफी पर रोक रहेगी, जबकि एसओपी के तहत सभी व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं में कपाट खुलने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और मंदिर समिति का लक्ष्य है कि सभी भक्तों को सरल और सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।

Related Post