---Advertisement---

सिविल सेवा दिवस पर युवाओं को मिला सफलता का मंत्र—देहरादून में सजा प्रेरणादायक मंच

देहरादून में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2026 के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने और मार्गदर्शन देने का प्रयास किया गया। यह आयोजन कारगी रोड स्थित उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज़ में सैंगुइन वीकेयर वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राधा रतूड़ी और अनिल रतूड़ी मौजूद रहे। दोनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को सिविल सेवा में सफलता के लिए जरूरी गुणों और मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया।

राधा रतूड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ईमानदारी सिविल सेवाओं की नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य और सच्ची नीयत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती है।

वहीं, अनिल रतूड़ी ने अनुशासन, साहस और निर्णय क्षमता को एक सफल अधिकारी की पहचान बताते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में चुनौतियां लगातार सामने आती हैं, लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना करना ही सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर डॉ. कंचन नेगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का सशक्त मंच साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को अपने करियर को लेकर स्पष्ट दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के जरिए अपनी जिज्ञासाएं भी दूर कीं।

यह आयोजन युवाओं को जनसेवा, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---