मांडर। बीते कुछ सप्ताह से बिजली की समस्या से परेशान पुंनगी के गुड़गुड़िया टोली के सैकड़ो लोगों को ट्रांसफार्मर लगते ही राहत मिली। समाजसेवी बाबू पाठक जी के प्रयास से लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के विधानसभा प्रतिनिधि सीताराम भगत जी के पहल और पर ट्रासंफार्मर उपलब्ध हुआ।जिसका उद्घाटन आज गांव के बुजुर्ग धरम उरांव ने फीता काट कर किया।
सभी ग्राम वासियों ने बाबू पाठक का एवं सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत जी का आधार प्रकट किया। मौके पर उत्कर्ष तिवारी सनी उरांव तपेश्वर गोप विनोद उरांव सुरेश उरांव धीरू उरांव मोहन उराव सुखदेव उरांव मोहरा उरांव सुरेश लोहरा तुलसी लोहरा सहित अन्य ग्राम वासी उपस्थित थे।








