---Advertisement---

पंचायत चुनाव में दिखा ग्रामीणों का उत्साह : सांसद अनिल बलूनी

पौड़ी गढ़वाल। जिले के सात विकासखंडों में सोमवार को पंचायत चुनाव के तहत शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं में वोटिंग के प्रति जागरूकता और भागीदारी उल्लेखनीय रही।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने पैतृक गांव खोला में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, “पहले मतदान, फिर जलपान,” और अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रवासी ग्रामीणों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे गांवों में इन दिनों चुनावी रौनक बनी हुई है।

सांसद बलूनी ने प्रवासी ग्रामीणों से त्योहारों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान गांव लौटने की अपील भी की। उन्होंने मतदान के बाद अपने पैतृक गांव में चाची और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जलपान भी किया।

उन्होंने कहा कि “पंचायतें हमारे विकास की आधारशिला हैं, ग्राम स्वराज की नींव हैं।” साथ ही यह भी जोड़ा कि जनता में मतदान को लेकर जागरूकता और उत्साह बेहद सकारात्मक संकेत हैं।

Related Post