---Advertisement---

विहिप का दो दिवसीय प्रांत समाजिक पुंज बैठक कोडरमा में शुरू – हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त

  • शिव वाटिका कोडरमा में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
  • समाजिक समरसता, गोरक्षा और धर्म प्रसार पर चर्चा
  • विहिप नेता विरेंद्र विमल का बयान – “हिंदू कम से कम तीन संतान जरूर पैदा करें”

मनोज झा

कोडरमा। विश्व हिंदू परिषद (VHP) झारखंड प्रांत का दो दिवसीय प्रांत समाजिक पुंज बैठक सह वर्ग शनिवार को शिव वाटिका, कोडरमा में शुरू हुआ।
इस बैठक में सामाजिक पुंज के विभिन्न आयामों – सामाजिक समरसता, सेवा, गोरक्षा, धर्म प्रसार, प्रचार-प्रसार और विशेष संपर्क से जुड़े प्रांत और जिला स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विरेंद्र विमल, क्षेत्र मंत्री बिरेंद्र साहु, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार और जिला अध्यक्ष राजय वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में विरेंद्र विमल ने कहा कि आजादी के बाद भारत सनातन संस्कृति के आधार पर आगे नहीं बढ़ रहा है। इसलिए विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य है कि संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट कर भारत और दुनिया को सनातन संस्कृति के मार्ग पर आगे बढ़ाना।

उन्होंने कहा कि “हिंदुओं की घटती जनसंख्या चिंता का विषय है, हर हिंदू को कम से कम तीन संतान जरूर पैदा करनी चाहिए।” इसके अलावा उन्होंने मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

बैठक में प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, अरविंद सिंह, विनय कुमार, सुजीत साहु, अनुप यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post