हिंदू धर्म संस्कृति की संरक्षण और संवर्धन का लोगों ने लिया संकल्प
रामगढ़।विश्व हिन्दू परिषद का 61वां स्थापना रविवार को रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड के कुजू और चितरपुर प्रखंड के शिवालय मंदिर में मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। विहिप जिला मंत्री छोटू वर्मा ने विश्व हिन्दू परिषद के 61वां स्थापना दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुई थी। विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है। भारत के लाखों गांवों और कस्बों में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थायी, और संगठन बनाना जिससे हिन्दू समाज सनातन धर्म प्रेमी को सुरक्षा मिले इस उदेश्य से किया गया है और अब विश्व हिन्दू परिषद् का विस्तार पूरे विश्व भर में हुआ है।दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ, एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे-धीरे बड़ा आकार ले लिया है।विहिप का उद्देश्य सभी हिन्दुओ को एकजुट करना ये संगठन का मूल्य कार्य है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ सामाजिक गतिविधि, सामाजिक समरसता,लव जिहाद, मतांतरण पर सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुआ है। सभी ने सनातन धर्म संस्कृति की संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
मौके पर विनय शर्मा,आकाश सिंह, ऋषभ सहाय, धीरज कुमार, मुनिया देवी, शकुंतला देवी, बबीता देवी, सरिता देवी, गुड़िया देवी, मुन्ना देवी, कविता देवी, तनु देवी, अनीता देवी, मुक्ता कुमारी,श्रवण शाह, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार मेहता,रवि कुमार, राज कुमार, सुनील कुमार, आयुष पांडे, पियूष रजक, अमित कुमार, आशीष कुमार, संजीत रजक, सरिता सहाय, अर्चना सिंह सहित अन्य मौजूद थे।








