मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण ,उत्साह और देश प्रेम की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है: कुलाधिपति बी एन साह
रामगढ़। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के पत्रांक 449 के आलोक में राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय विभिन्न खेलो का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार,
डीएसओ, रामगढ़ संजीव कुमार, डीएससी विकाश कुमार गोप ,टूरिज्म स्पेशलिस्ट सत्यम जी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई दिए और उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण ,उत्साह और देश प्रेम की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन का आधार है।
पूरे खेल प्रतियोगिता का नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉ अमन वर्मा ने किया।
इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने गुलेल (बालक), मटका दौड़ (बालिका),फुटबॉल (बालक एवं बालिका), कबड्डी (बालक एवं बालिका) एवं स्विमिंग (बालक एवं बालिका) जैसे विभिन्न खेलो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही पूरी उत्साह के साथ खेल की चुनौती में भाग लिया।
जिसमें विजेता एवं उपविजेता सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राॅफी देकर समानित किया।
बालक फुटबाॅल का फाईनल मुकाबला-राधा गोविन्द पब्लिक स्कूल, बनाम आदिवासी क्लब,रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें आदिवासी क्लब विजेता रहे। बालिका वर्ग का फाईनल खेलो इंडिया प्रशिक्षण केन्द्र, रामगढ़ बनाम चिकोर के बीच खेला गया जिसमे चिकोर 1-0 से विजेता रहे। मटका दौड़ में प्रथम बीना कुमारी द्वितीय आकांक्षा कुमारी तृतीय रूपा कुमारी, बालक स्वीमिंग में प्रथम कमलेश कुमार, द्वितीय सुरज कुमार तृतीय प्रिन्स कुमार, बालिका वर्ग में प्रथम भारती कुमारी, द्वितीय संजू कुमारी, तृतीय अम्रता कुमारी, योगा में प्रथम सुरज कुमार, द्वितीय मो० अकिल, तृतीय निखील कुमार, बालिका वर्ग में प्रथम पुनम कुमारी, द्वितीय सरैया तृतीय पम्मी कुमारी, बालक वर्ग बुशू प्रथम रामकुमार, द्वितीय सौरभ कुमार, तृतीय विनय कुमार, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खुशी कुमारी, द्वितीय मदीरा कुमारी, तृतीय प्रिति कुमारी रहें।








