---Advertisement---

उत्तराखंड में दो लाख छात्रों को जोड़ा जाएगा स्काउट्स एंड गाइड्स से, शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जिम्मेदारी

डॉ. धन सिंह रावत ने दिया लक्ष्य, हर स्कूल में बनेगी स्काउट-गाइड इकाई

देहरादून। प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तराखंड सरकार ने अगले दो वित्तीय वर्षों में दो लाख युवाओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में स्काउट्स एंड गाइड्स की इकाइयां स्थापित की जाएं।

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री  डॉ. धन सिंह रावत  ने मंगलवार को देहरादून स्थित  भोपालपानी प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर में प्रादेशिक परिषद की विशेष बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

डॉ. रावत ने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स छात्रों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि  अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक नैतिक मूल्यों  का ज्ञान भी प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक इस योजना का लाभ पहुँच सके।

बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने  स्काउट्स एंड गाइड्स की ई-मैगजीन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इस पत्रिका से प्रदेश के छात्र-छात्राओं को संगठन की गतिविधियों, साहसिक अभियानों और उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, डॉ. रावत ने **मल्टीपल वॉल लाइन** का भी शुभारंभ किया, जो प्रशिक्षण और शारीरिक दक्षता बढ़ाने में सहायक होगी। बैठक के बाद विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रादेशिक आयुक्त गाइड वंदना गर्ब्याल, स्टेट सेक्रेटरी आरएम काला**, **सह सचिव कल्पना धामी**, **संगठन आयुक्त बीएस बिष्ट**, **प्रशिक्षण आयुक्त आरएस नेगी**, **कोषाध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर** सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Post