---Advertisement---

क्षेत्रीय कार्यालय डीएवी रजरप्पा में दो दिवसीय खेल–प्रतियोगिता का आगाज़

सीसीएल रजरप्पा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड जोन–डी के डीएवी रजरप्पा में 26 एवं 27 जुलाई 2025 को दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल एथलेटिक्स मीट एंड नेटबॉल टूर्नामेंट 2025 क्लस्टर iv टूर्नामेंट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में 14,17 एवं 19 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग के लिए एथलेटिक्स एवं नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

सभी खिलाड़ियों और उनके टीम मैनेजरों के लिए रहने और खाने–पीने का प्रबंध विद्यालय में ही किया गया है। झारखंड जोन–डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह विद्यालय प्राचार्य एवं क्लस्टर iv के प्रभारी डॉ० एस के शर्मा ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह शनिवार 26 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 500 खिलाड़ी अपने प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधकों के साथ इस पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों में डीएवी कोडरमा,डीएवी रजरप्पा, डीएवी हजारीबाग जूनियर विंग, डीएवी कैनरी हिल, डीएवी तोपा, डीएवी गिद्दी, डीएवी उरीमारी, डीएवी भरेचनगर, डीएवी बरकाकाना, डीएवी केदला, डीएवी तापिन, एवं डीएवी बरही शामिल है। माननीय ए० आर०ओ० ने इस गौरवपूर्ण आयोजन की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने हेतु खेल शिक्षक श्री मनीष कुमार सिंह एवं खेल शिक्षिका सुश्री शुभलता कुमारी सहित विद्यालयों के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना की जो इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए सतत प्रयासरत है। यह टूर्नामेंट न केवल विद्यार्थियों को शारीरिक बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा, बल्कि उनमें अनुशासन, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीम भावना का भी विकास करेगा जिससे यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक अत्यंत समृद्ध अनुभव सिद्ध होगा।
सभी वर्गों के लिए प्रतियोगिता
100मीटर, 200मीटर, 400मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता, ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, ज्वेलिंग थ्रो, ट्रिपल जंप, 4×100मीटर तथा 4×400 मीटर रिले रेस है। इसके अतिरिक्त नेटबॉल टूर्नामेंट की प्रतियोगिता भी होंगी।

Related Post