---Advertisement---

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं उसे निखारने की आवश्यकता:प्रकाश करमाली

फुटबॉल सेमी फाइनल में बारलोंग टीम 2 गोल देकर फाइनल में पहुंचा

रजरप्पा। रामगढ़ प्रखंड के कुंदरु कला पंचायत अंतर्गत महथा बगीचा फुटबॉल मैदान में झारखंड प्रतिभा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें 11 सितंबर को दूसरे राउंड का सेमीफाइनल मैच खेला गया फुटबॉल मैच में एफ सी बोकारो एवं बारलोग ब्रदर्स टीम के खिलाड़ी के बीच जमकर मुकाबला हुआ, खेल मैदान मे बारलोंग टीम के खिलाड़ियों द्वारा 2 गोल दागकर जीत हासिल किया और सेमीफाइनल का विजेता बना इसके साथ ही विजेता टीम फाइनल मैच में प्रवेश कर गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ के समाजसेवी प्रकाश करमाली शामिल हुए और सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सेमी फाइनल मैच का उद्घाटन किया, मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों की कमी नहीं प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है,फुटबॉल खेल मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले की भविष्य का मंजिल एक में एक दिन निश्चित मिल जाएगा, इस मौके पर उपविजेता टीम को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष द्वारा सभी खिलाड़ियों को जुर्सी देकर सम्मानित किया हौसला को बढ़ाया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष रामगढ़ प्रखंड कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दिगम्बर प्र. गुप्ता, 20 सूत्री सदस्य हीरालाल महतो कमलेश बेदिया, खेमन महतो, रंजीत करमाली, कुलदीप करमाली, शैलेन्द्र महतो, इंद्रजीत मुंडा, त्रिभुवन बेदिया,डालचंद महतो, बिनोद करमाली, छोटेलाल महतो, शहीद कई आयोजन समिति के लोग उपस्थित थे।

Related Post