---Advertisement---

अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों के ठहराव पर कार्यक्रम संपन्न

हरिद्वार।
लक्सर रेलवे स्टेशन पर नगर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए लंबी दूरी की चार ट्रेनों को ठहराव प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की जानकारी साझा की गई।

गाड़ी संख्या 12358 (अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस) के आज निरस्त होने के कारण प्रतीकात्मक रूप से एक रैक का लक्सर स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पारितोष गौतम एवं संजीव कुमार ने प्रतीकात्मक रूप से संचालित गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लक्सर स्टेशन पर जिन चार ट्रेनों को ठहराव प्रदान किया गया है, उनमें गाड़ी संख्या 14627 (सहरसा–छैहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 14628 (छैहरटा–सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 12357 (कोलकाता–अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस) एवं गाड़ी संख्या 12358 (अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस) शामिल हैं।

इस अवसर पर गाड़ी संख्या 12358 (अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस) के लक्सर स्टेशन पर 12:18 से 12:20 बजे के निर्धारित ठहराव समय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—

1. गाड़ी संख्या 12358 (अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस) का लक्सर स्टेशन पर नियमित आगमन/प्रस्थान समय 12:18–12:20 बजे रहेगा। (संचालन दिवस: अमृतसर से सोमवार एवं गुरुवार)

2. गाड़ी संख्या 14627 (सहरसा–छैहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस) का सहरसा से 12 जनवरी 2026 को प्रस्थान कर 13 जनवरी 2026 को लक्सर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सायं 18:32–18:34 बजे रहेगा। (संचालन दिवस: सहरसा से सोमवार)

3. गाड़ी संख्या 14628 (छैहरटा–सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस) का 17 जनवरी 2026 को छैहरटा से चलकर 18 जनवरी 2026 को लक्सर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय प्रातः 06:21–06:23 बजे रहेगा। (संचालन दिवस: शनिवार)

4. गाड़ी संख्या 12357 (कोलकाता–अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस) का 13 जनवरी 2026 को कोलकाता से चलकर 14 जनवरी 2026 को लक्सर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय प्रातः 09:42–09:44 बजे रहेगा। (संचालन दिवस: मंगलवार एवं शनिवार)

Related Post