12 वीं कक्षा तक के विद्यालय में सदस्यता अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलेगा।
रामगढ़।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् रामगढ़ के राष्ट्र पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ मंगलवार को गांधी स्मारक+2 उच्च विद्यालय रामगढ़ एवं रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विधा मंदिर रामगढ़ से किया गया। मुख्य रूप से हजारीबाग विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौड़, डीके सिंह उपस्थित रहे।
विक्रम राठौड़ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जो शिक्षा के क्षेत्र और सामाजिक सेवा कार्य सहित राष्ट्र चेतना व भविष्य का भारत की ध्येय लेकर युवा तरुणाई के बीच राष्ट्रप्रेम व भारतीय संस्कृति व सभ्यता का संवहन करता है।
नगर मंत्री यशपाल महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व सदस्यता अभियान के निमित्त 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक विद्यालय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जो कि जो अष्टम कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को राष्ट्रवादी छात्र संगठन का सदस्य बनाया जाएगा।शिक्षा जीवन के लिए जीवन वतन के लिए। ध्येय के साथ एबीवीपी का सदस्य बने। मौके पर रामदेव नाथ , पंकज, धीरज, नीतीश , शुभम, रोशन ,अमित आदि मौजूद थे।








