नमो खेल प्रतियोगिता पर बसरिया ने जमाया कब्जा
बेस्ट गोलकीपर शिमल सोरेन बसरिया, गोल्डन बूट विकास किस्कू बसरिया तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सूरज मुंडा रेलीगढा रहे
जबकि उप विजेता टीम जूनियर रेलीगढा, उच्च कीपर शिमल सोरेन बसरिया, पूरे मैच में अच्छा खेलने वाले सूरज मुंडा रेलीगढा का दबदबा रहा।
मनोज झा
गिद्दी। सांसद खेल महोत्सव के तत्वावधान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट बीते 16 जुलाई से 20 जुलाई तक पांच दिवसीय फुटबॉल मैदान में आयोजित हुई, रविवार को टूर्नामेंट का समापन किया गया।मुख्य अतिथि अरगड्डा महाप्रबंधक एसके झा, विशिष्ट अतिथि पीओ रेलीगढ़ा अनुग्रह नारायण सिंह उपस्थित थे। फाइनल में रेलीगढ़ा फुटबॉल टीम और बसरिया फुटबॉल टीम पहुंची, इसके पहले दो सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला मैच पर बसरिया एवं कुरकुटा टीम के बीच हुआ, इसमें बसरिया ने 1-0 से जीत दर्ज की,जबकि दूसरा मैच रेलीगढा बनाम गिद्दी दो तल्ला के बीच खेला गया, जिसमें रेलीगढा ने 2-0 से मैच को जीत लिया। प्रदर्शनी मैच दौर में रेलीगढा एवं बसरिया महिला फुटबॉल टीम का बीच आधे घंटे का प्रदर्शनी मैच करवाया गया। जिसमें रेलीगढा की महिला टीम 1-0 से जीत दर्ज की। रेलीगढा की महिला टीम को प्रोत्साहन राशि के रूप में 2500 रुपए व बसरिया टीम को 2100 रुपए दिया गया। जिसे स्वर्गीय मनोरमा देवी मुंडा के स्मृति में उनके परिजन दिनेश सिंह जी द्वारा दिया गया। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बसरिया की टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ 25000 रुपए नगद राशि महाप्रबंधक अरगड्डा की ओर से दिया गया। उपविजेता रही रेलीगढा को ट्रॉफी के साथ 15000 हजार की नगद राशि परियोजना पदाधिकारी रेलीगढा अनुग्रह नारायण सिंह के हाथो दिया गया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडे ने दिया ,बेस्ट कीपर का पुरस्कार उप प्रमुख डाड़ी सुमन देवी, गोल्डन बूट का पुरस्कार मंडल सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव की ओर से दिया गया। खिलाड़ियों को गोल्डन एवं सिल्वर मेडल भी दिया गया।बेस्ट गोलकीपर शिमल सोरेन बसरिया, गोल्डन बूट विकास किस्कू बसरिया, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट सूरज मुंडा रेलीगढा, उप विजेता टीम जूनियर रेलीगढा, उच्च कीपर शिमल सोरेन बसरिया, अच्छा खेल पूरे मैच में सूरज मुंडा रेलीगढा रही, टूर्नामेंट को सफल बनाने में छोटेलाल बेदिया, राजेश कालिंदी, गिरिजा सिंह, अशोक लाल, बसंत रवानी, टूर्नामेंट में रेफरी के रूप में मंटू सिंह, शमीम अंसारी, भोला हांसदा, उत्तम मेंस, मुकेश बेसरा, राम करमाली आदि का योगदान रहा.सम्मानित अतिथियों में उप प्रमुख डाड़ी सुमन देवी, भाजपा मांडू विधानसभा प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसत प्रजापति, मंडल अध्यक्ष वकील महतो, करुण सिंह, रॉकी सिंह, मंडल सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, सतीश सिंह, वृजकिशोर पाठक, गिरजा सिंह, मदन सिंह, सावरमल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश यादव, श्याम सुंदर पांडेय, अशोक कुमार, अनिल कुमार, राजबल्लव सिंह, बसंत रवानी, गोपी शर्मा, जगदीश कुमार सिंह, खेमलाल यादव, चरण बेदिया उपस्थित थे।








