---Advertisement---

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास कार्य निरंतर होता रहेगा : विधायक ममता

शमशान घाट में डीएमएफटी फण्ड से 65 लाख की लागत से चहारदीवारी व शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

रजरप्पा। चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मायल पंचायत क्षेत्र के शमशान घाट में डीएमएफटी योजना से लगभग 65 लाख की लागत से चहारहदीवारी व शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।जिसके मुख्य अतिथि  रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल द्वारा शीलापट्ट का अनावरण कर किया गया।

मौके विधायक ममता देवी ने कही की  रामगढ़ विधानसभा में विकास को लेकर मैं पूरी तरह से कृतसंकल्पित हूं।विकास कार्य निरंतर चलता रहेगा मायल श्मशान घाट पर चहारदीवारी के निर्माण होने से एसटीएससी समाज के लोगों को काफी सुविधा होगा।

साथ ही वे यहां सुरक्षित ढंग शवों को मिट्टी देने का कार्य कर सकते है। वहीं विशिष्ट अतिथि ने संवेदक को ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।  इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुँचने पर उनका स्वागत बुके देकर किया गया।मौके पर चितरपुर उत्तरी क्षेत्र पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी,मायल मुखिया फ़िरोज अंसारी, राजेन्द्रनाथ चौधरी, अमित महतो, संवेदक हर्ष चौधरी, लक्ष्मण महतो, लुमनाथ महतो, दिनेश महतो, प्रदीप महतो, मानिक पटेल, गौरीशंकर महतो सहित कई मौजूद थे।

Related Post