---Advertisement---

82 वर्षीय समाजसेवी बिजय महतो का अचानक निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

गोला प्रखंड के रायपूरा गांव के निवासी और वरिष्ठ समाजसेवी बिजय महतो (82 वर्ष) का 2 अप्रैल 2026 को लगभग 11:30 बजे उनके घर पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिजय महतो लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और हर वर्ग के लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

वे अपने पीछे एक पुत्र राजेश महतो और चार पुत्रियां मंजू देवी, किरण देवी, रिंकू देवी और सोनी देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें एक मिलनसार और कर्मठ व्यक्ति के रूप में याद किया। मौके पर कई समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उपस्थित लोगों में बिनू कुमार महतो, पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, मितन महतो, गौरी महतो, नेमचंद्र महतो, राम महतो, प्रयाग महतो, भंदुराम मुंडा, महेश महतो, शिवकुमार मुंडा समेत कई अन्य लोग शामिल थे। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

 

Related Post