---Advertisement---

शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने राखी मेकिंग प्रतियोगिता द्वारा दिखाई अपनी प्रतिभा 

रामगढ़। बीएड सत्र 2023-25 के छात्र- छात्राओं के द्वारा राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने मनमोहक रखिया बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने छात्र- छात्राओं के राखी बनाने की कला को सराहा और कहा कि यह पर्व सिर्फ भाई- बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक ही नहीं है , यह त्योहार हमे प्रकृति से भी जोड़ता है।और सभी को शुभकामनाएं दीं।सचिव प्रियंका कुमारी ने सभी  को रखी पर्व की अग्रिम बधाई दी।कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षा विभाग के व्याख्याता अर्चना राणा ने की।मौके पर विश्वविद्यालय के  कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार,शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Post