सुबह सूचना।
Dehradun।राजधानी देहरादून में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए Deepam Seth ने पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में Rajiv Swarup, Nilesh Anand Bharne, Pramendra Dobal और Ajay Singh सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” नाम से विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। डीजीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजधानी में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त और निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए, जबकि एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और बैरियर्स पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। 🚓
डीजीपी ने पीजी, किरायेदारों और होम-स्टे में रहने वाले लोगों के सत्यापन अभियान को भी तेज करने को कहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार और पब्स पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के अंत में डीजीपी ने स्पष्ट किया कि राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।








