देहरादून। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को राज्य सरकार ने बड़ी प्रोत्साहन राशि जारी की है। गुरुवार को रेखा आर्य ने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से 3 करोड़ रुपये से अधिक की इनामी धनराशि सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी।
सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं, इसलिए सरकार उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
यह कदम खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








