---Advertisement---

रामगढ़ में ट्रांसजेंडर समूह की विशेष मुलाकात, उपायुक्त से रखी कई अहम बातें

रामगढ़: समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत ट्रांसजेंडर समूह के सदस्यों ने जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने अपनी कई महत्वपूर्ण समस्याओं और सामाजिक मुद्दों को विस्तार से उपायुक्त के सामने रखा। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सम्मान जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए इन्हें सुलझाने की मांग रखी।

उपायुक्त ने धैर्यपूर्वक उनकी बातों को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से पहल करेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें भी समान अवसर तथा सुविधाएं मिलनी चाहिए।

ट्रांसजेंडर समूह ने इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें सम्मान के साथ जीने की दिशा में मदद मिली है।

समूह के सदस्यों ने उपायुक्त को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह सकारात्मक पहल जारी रहेगी।

यह मुलाकात न सिर्फ समस्याओं को साझा करने का मंच बनी, बल्कि इससे ट्रांसजेंडर समुदाय और प्रशासन के बीच आपसी संवाद व सहयोग को और मजबूती मिली।

 

Related Post