---Advertisement---

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किए त्रियुगीनारायण मंदिर दर्शन

वेडिंग डेस्टिनेशन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
मंदिर एवं कार्यालय का किया निरीक्षण

त्रियुगीनारायण/रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को भगवान त्रियुगीनारायण के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित अखंड धूनी में आहुति भी अर्पित की और देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की कुशलता की कामना की।

इस अवसर पर श्री द्विवेदी ने मंदिर परिसर, कार्यालय तथा भंडार कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने तीर्थ पुरोहित बहिखाता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं से संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता के अनुरूप, त्रियुगीनारायण मंदिर को एक भव्य वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीकेटीसी इस दिशा में सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है।

निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post