---Advertisement---

वरिष्ठ मजदूर नेता मिथलेश सिंह का निधन, गिद्दी में हुआ अंतिम संस्कार

भुरकुंडा – कोयलांचल के प्रख्यात मजदूर नेता एवं भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य मिथलेश सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को गिद्दी के दामोदर घाट पर संपन्न हुआ। उनके पुत्र रणजीत सिंह ने मुखाग्नि दी। इसके पूर्व, उनके पार्थिव शरीर को आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहाँ बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विभिन्न राजनीतिक दलों, ट्रेड यूनियनों के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। स्व. मिथलेश सिंह की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा गिद्दी ‘सी’ और रैलीगढ़ होते हुए दामोदर घाट पहुँची, जहाँ शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को रामगढ़ में मिथलेश सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाकपा-माले नेता विनोद कुमार सिंह, अरूप चट्टोपाध्याय, रविंद्र मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सुनील ओझा, चंद्रनाथ पटेल, राम अवतार भगत, महाली उरांव, महेश लकड़ा, लक्ष्मीकांत शुक्ला सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।

Related Post