---Advertisement---

सत्यजीत चौधरी बने हिंदू जागरण मंच के रामगढ़ जिला संयोजक

रामगढ़। हिंदुत्व और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सत्यजीत चौधरी को हिंदू जागरण मंच का रामगढ़ जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, झारखंड प्रांत के सह संयोजक के रूप में कार्यरत विक्रम शर्मा को अब हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश का संयोजक बनाया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा हिंदू जागरण के राष्ट्रीय सह संगठक कमलेश सिंह ने की।

रांची में हुआ दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन

यह नियुक्ति रांची के वनवासी कल्याण केंद्र सभागार में आयोजित हिंदू जागरण मंच की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक (2-3 अगस्त) के समापन अवसर पर की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए कई नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नव नियुक्त जिला संयोजक सत्यजीत चौधरी ने इस अवसर पर कहा, “हिंदुत्व के लिए मैं वर्षों से व्यक्तिगत रूप से कार्य करता रहा हूं, लेकिन अब संगठन से दायित्व मिलने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है और जनहित के कार्यों को और संगठित रूप से करने में सहूलियत होगी।”

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में हिंदू जागरण के उत्तर-पूर्व एवं पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री सुमन कुमार, झारखंड-बिहार संयोजक विनोद कुमार यादव, झारखंड प्रदेश संयोजक विक्रम शर्मा सहित प्रदेश भर के सभी जिलों के संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहे। सभी ने सत्यजीत चौधरी को नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Post