लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 17 नगर निगम क्षेत्रों में काम कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी आदेश मिलते ही नगर निकायों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तेजी से सक्रिय हो गए हैं। सूची तैयार होने के बाद उसे संबंधित मंडलों के कमिश्नर और आईजी को सौंपा जाएगा, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही प्रदेश के हर मंडल में डिटेंशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिससे चिन्हित घुसपैठियों को नियंत्रित तरीके से रखा जा सके। सरकार की इस सख्त पहल के बाद प्रदेश में अवैध रूप से रहने वालों की पहचान का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।








