---Advertisement---

रामगढ़ थाना, बरकाकाना थाना और घुटवा ओ०पी के पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधा गया

रामगढ़।विश्व हिंदू परिषद की आयाम संगठन दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनों ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना, बरकाकाना थाना और घुटवा थाना में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनों की बहनों के द्वारा पुलिस कर्मियों के बीच में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस कर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारी उसके बाद रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका प्रियंका कुमारी और मातृशक्ति की पूर्णिमा वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि दुर्गा वाहिनी के द्वारा प्रत्येक वर्ष पूरे देश भर में पुलिस कर्मियों और सुरक्षाबलों के बीच में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।इस अवसर मुस्कान कुमारी ने कहा कि पुलिस वाले भाई-बंधु सदैव हमारी रक्षा एवं सेवा में तत्पर रहते हैं।

अपने घर परिवार से दूर रहते हैं,वे त्योहार के दिन भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। हमारी सुरक्षा के लिए रात दिन तत्पर रहते हैं उनसे अच्छा भाई कोई नहीं हो सकता है।इसलिए हमें भी आवश्यक है कि हम उनका किसी न किसी रूप में सम्मान करें।इस अवसर निम्मी कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

Related Post