---Advertisement---

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तनाव, राहुल गांधी ने कहा- हिमंत बिस्व सरमा हैं देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री पर हमला बोला, सरमा ने पलटवार कर राहुल गांधी को बताया ‘सबसे भ्रष्ट नेता’

गुवाहाटी।
असम की राजनीति में बुधवार को सियासी गर्मी बढ़ गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए कड़ा हमला किया। असम दौरे पर राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का शेर सरमा को जेल की सलाखों के पीछे भेजेगा।

राहुल गांधी ने अपने पूर्व ट्विटर (अब एक्स) पोस्ट में भी लिखा कि मुख्यमंत्री की आंखों में डर साफ नजर आता है क्योंकि अब न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह उनकी मदद कर पाएंगे।

हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर लगाया बड़ा आरोप

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब सोशल मीडिया के जरिए दिया और उन्हें “कांग्रेस के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक” करार दिया। सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड घोटाले में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जमानत पर हैं।

सरमा ने आगे कहा, “आपका इतिहास बताता है कि आप भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं में गिने जाएंगे। आपकी बातें मेरे लिए मायने नहीं रखतीं, देश जानता है कि असली भ्रष्टाचार किसने किया है।”

विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ा सियासी टकराव

यह विवाद ऐसे समय पर हुआ है जब कांग्रेस और भाजपा दोनों दल 2026 के असम विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव तेज़ हो रहा है।

मुख्य बिंदु:

  • राहुल गांधी ने हिमंत बिस्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा।

  • सरमा ने राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड घोटाले का आरोपी बताया।

  • 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच बढ़ा सियासी तनाव।

  • राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस और भाजपा के बीच विरोध जारी।

Related Post