रामगढ: राधागोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा आज साहित्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं ने साहित्य की विविध विधाओं को आत्मसात करते हुए रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से साहित्य के प्रति अपनी रुचि और समझ का प्रदर्शन किया।
विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने विभाग के सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
सचिव प्रियंका कुमारी ने विभाग की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों की बौद्धिक उन्नति की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कार्लोस टोप्पो के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक राकेश प्रजापति एवं मोहक गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कविता पाठ, पोस्टर प्रस्तुति, कहानी पाठ जैसे कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा के भीतर सीखी गई साहित्यिक अवधारणाएँ आज उनकी जीवंत प्रस्तुतियों में स्पष्ट रूप से झलक रही थीं। अंग्रेज़ी साहित्य के महान रचनाकारों जैसे शेक्सपीयर, वर्ड्सवर्थ, डिकिन्स, ऑस्टिन आदि की कृतियों से प्रेरित प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
मौके पर विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो (डॉ)निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभाग के अन्य शिक्षकगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।








