Dehradun। Social Baluni Boxing Academy के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रिंस चंद आगामी सातवीं जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 4 से 11 अप्रैल तक Nagpur में आयोजित की जाएगी।
प्रिंस चंद ने 80+ किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। उनके चयन के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल Rudrapur में आयोजित किए गए थे, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
अकादमी के कोच Pradeep Kumar Airi ने बताया कि प्रिंस की मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन से राज्य को पदक की उम्मीद है।








