---Advertisement---

दक्षिणेश्वर काली मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना, मां काली के चरणों में अर्पित किया प्रसाद

कोलकाता।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार रात हावड़ा स्थित ऐतिहासिक दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन कर मां काली की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली के चरणों में प्रसाद अर्पित किया और आरती में भी हिस्सा लिया। पूजा के दौरान राष्ट्रपति ने अगरबत्ती और पंचप्रदीप जलाकर देवी का आह्वान किया।

यह वही मंदिर है जहां संत रामकृष्ण परमहंस ने पुजारी के रूप में सेवा दी थी। मंदिर के पुरोहितों की सहायता से सम्पन्न हुई पूजा में राष्ट्रपति मुर्मु ने गहरी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।

पूजा के उपरांत उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति को रानी रासमनी द्वारा स्थापित इस लगभग दो सौ वर्ष पुराने मंदिर परिसर के इतिहास और इसकी सांस्कृतिक महत्ता के बारे में अवगत कराया गया। दक्षिणेश्वर काली मंदिर हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है और बंगाल के धार्मिक एवं आध्यात्मिक जीवन में इसका विशेष महत्व है।

इससे पहले दिन में राष्ट्रपति मुर्मु ने नदिया जिले के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

 

Related Post