---Advertisement---

प्रधान प्रतिनिधि डॉ. भूपेश सिंह ने मुस्लिम भाइयों का किया सम्मान, ग्रामवासियों संग दिया सद्भाव का संदेश

बेलहरी ग्रामसभा में पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर जश्न-ए-जुलूस, भाईचारे की मिसाल

बेलहरी । मुहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन (मीलाद-उन-नबी) के अवसर पर बेलहरी ग्रामसभा में मुस्लिम भाइयों द्वारा जश्न-ए-जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि भैया डॉ. भूपेश सिंह ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की।

जुलूस धर्मपुरा ढाले से निकाला गया, जहां पर डॉ. भूपेश सिंह ने सभी मुस्लिम भाइयों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने परंपरा अनुसार मुस्लिम भाइयों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और खान-पान व जलपान की व्यवस्था भी करवाई। इसके बाद करवा जुलूस को ग्रामसभा के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कराया गया, जिसमें सभी समुदाय के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।

ग्रामसभा में पहुंचे जुलूस का ग्रामीणों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान सामाजिक समरसता और आपसी एकता का सुंदर संदेश पूरे क्षेत्र में फैलता नजर आया। डॉ. भूपेश सिंह ने कहा कि “हमारे समाज की असली ताकत आपसी भाईचारा और सद्भावना है। चाहे कोई भी धर्म या समुदाय हो, हम सभी ग्रामवासी एक परिवार की तरह रहते हैं।”

कार्यक्रम में ग्रामसभा के सम्मानित लोग, बच्चे, बुजुर्ग  बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। वातावरण धार्मिक नारे,  और उत्साह से गूंजता रहा। मुस्लिम भाइयों ने भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और सभी ग्रामवासियों के सहयोग एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

बेलहरी ग्रामसभा में हर साल आयोजित होने वाला यह जुलूस अब भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बन गया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि सामाजिक एकता और प्रेम का संदेश भी देता है।

Related Post