---Advertisement---

मानव जीवन की रक्षा के लिए जरूरी है पौधारोपण : पार्षद

चितरपुर। रामगढ़ प्रखंड के कुंदरू कला निवासी सह पंचायत के मुखिया किशुनराम मुंडा ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर पर्यावरण सुरक्षा को लेकर समाज को अच्छा संदेश दिया है। दरअसल सोमवार को उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर अपने पिता नारायण पहान के 7वी पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उन्होंने पंचायत अंतर्गत तालाब के समीप दर्जनों फलदार व छायादार पौधे भी लगाए। सर्वप्रथम मुख्य रूप से उपस्थित रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, कुंदरूकला मुखिया किशुनराम मुंडा, पूर्व मुखिया शीला देवी, पूनम देवी व मुखिया की मां सांखो देवी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर पार्षद ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है। क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरा विश्व मे प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। इसलिए सभी लोगों के लिए पौधारोपण जरूरी है। साथ ही लोगों से जीवन के खास मौकों पर पौधे लगाने और उसका संरक्षण करने की अपील भी की। वहीं मुखिया ने कहा कि स्व नारायण पहान हम सबों के प्रेरणास्रोत थे। उनके बताए रास्ते पर हमलोग चलने का काम कर रहे हैं। तत्पश्चात उन्होंने आम, जामुन, कटहल, सागवान, गुलमोहर सहित कई प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाए गए। मौके पर उपमुखिया मोहराय महतो, वार्ड सदस्य सागोरी देवी, प्रदीप नायक, तुलसीदास महतो, संदीप प्रसाद, संतोष कुमार, शोभा कुमारी, सपना कुमारी, पन्नालाल महतो, अनिल करमाली, ख्यान्स पहान, सुनाती देवी, कविता, ललिता सहित कई मौजूद थे।

Related Post